FCS UP – यूपी खाद्य एवं रसद विभाग, राशन कार्ड चेक एवं डाउनलोड @fcs.up.gov.in

उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए खाद्य एवं रसद विभाग तथा राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं के लिए यूपी सरकार द्वारा fcs.up.gov.in नाम से एक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, यह वेबसाइट यूपी राज्य के सभी लाभार्थी नागरिकों को खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

इस fcs.up.gov.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य खाद्य वितरण में पारदर्शिता लाना और लोगों को घर बैठे राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं का लाभ देना है। इस पेज पर हम आपको इस fcs up gov in वेबसाइट की विशेषताओं, उपयोग और इससे मिलने वाली सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Fcs.up.gov.in वेबसाइट क्या है

fcs.up.gov.in उत्तर प्रदेश सरकार की एक आधिकारिक वेबसाइट है, जो राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निवारण जैसी ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान करती है। इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के लोग निम्न कार्यो को ऑनलाइन कर सकते है-

  • राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
  • राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • खाद्यान्न वितरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूपी के किसान अपनी फसलों जैसे धान, गेहूं, मक्का, बाजरा और ज्वार को उचित मूल्य पर बेचने के लिए इस fcs up gov in पोर्टल पर पंजीकरण भी कर सकते हैं, और सरकार को अपना अनाज उचित दामों पर बेच सकते है।

Fcs Up पोर्टल पर खरीद हेतु किसान पंजीकरण कैसे करे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए FCS UP पोर्टल पर किसान अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल सरकार को उचित मूल्यों पर बेच सकते हैं। खरीद हेतु किसान पंजीकरण की प्रक्रिया बहुत ही सरल है, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से किसान पंजीकरण कर सकते हैं-

खरीद हेतु किसान पंजीकरण

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाए : किसान पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको FCS UP के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसके लिए आप यहा क्लिक करे – http://fcs.up.gov.in
  • पंजीकरण विकल्प चुनें : ऑफिशियल वेबसाइट पर विजित करने के बाद आप होमपेज पर (खरीद हेतु किसान पंजीकरण) वाले विकल्प को चुनें।
  • आधार कार्ड का नंबर दर्ज : इसके बाद आप जिसके नाम से पंजीकरण करना चाहते है उसके आधार कार्ड का नंबर दर्ज करके “आगे बढे” पर क्लिक करे।
  • विपणन चुने : अब आपको, विपणन सत्र, विपणन वर्ष और फसल का प्रकार चुन कर नवीन पंजीकरण पर क्लिक करना है, और इसके बाद “पढ़े और आगे बढे” पर क्लिक करना है।
  • नवीन पंजीकरण विवरण : इसके बाद किसान का नवीन पंजीकरण विवरण में आपको किसान का नाम जेंडर और आधार संख्या एवं कैप्चा कोड दर्ज करके, “सुरक्षित करे एवं आगे बढे़” पर क्लिक कर देना है।
  • व्यक्तिगत, स्थायी पता, भूमि रिकॉर्ड विवरण : अगले पेज पर आपको किसान का व्यक्तिगत विवरण, किसान का स्थायी पता और किसान के भूमि का विवरण, इन सभी को अच्छे से दर्ज करके, “लॉक करे” पर क्लिक कर देना है।
  • OTP सत्यापन करे : जैसे ही आप लॉक करे पर क्लिक करेंगे आपके रेजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, OTP दर्ज करके प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से किसान अपनी फसल का पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं और सरकार को अपनी फसल बेच कर लाभ उठा सकते हैं।

Fcs Up पोर्टल पर राशन कार्ड की पात्रता सूची कैसे देखे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित FCS UP पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची आसानी से ऑनलाइन देखी जा सकती है, यह प्रक्रिया भी काफी सरल है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पात्रता सूची देख सकते हैं-

राशन कार्ड की पात्रता सूची

  • सबसे पहले FCS UP के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाएं।
  • ऑफिशियल पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर उपलब्द “राशन कार्ड की पात्रता सूची” के विकल्प पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने nfsa का ऑफिशियल वेबसाइट (nfsa.up.gov.in) खुलकर आ जायेगा।
  • अब इसके बाद आपको अपने जिले का नाम, टाउन/ब्लाक का नाम, और अपने ग्राम पंचायत का नाम चयन करना है।
  • जैसे ही आप अपना टाउन या ग्राम पंचायत चुनेंगे, आपके गांव या वार्ड के अंतर्गत आने वाले डीलर (राशन वितरक) का नाम आ जायेगा।
  • यहां से आप अपने परिवार के राशन कार्ड धारक का नाम देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप FCS UP पोर्टल का उपयोग करके राशन कार्ड की पात्रता सूची देख सकते हैं और अपनी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पात्रता सूची में नाम नहीं मिलने पर क्या करें

– यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो नजदीकी खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय से संपर्क करें।
– आप शिकायत पंजीकरण के लिए पोर्टल पर “शिकायत दर्ज करें” वाले विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

Fcs Up पोर्टल पर राशन कार्ड की सूची खोजें

FCS UP पोर्टल पर अपने राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण, जैसे राशन कार्ड किसके नाम पर है और उसमें कितने सदस्य हैं आदि, देखने के लिए, आपको केवल अपना राशन कार्ड नंबर FCS पोर्टल पर दर्ज करना है, यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड की सूची खोजें

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल पर जाने के बाद वहा पर दिये गए (राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें) वाले विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने nfsa.up.gov.in वेबसाइट ओपन होगा, जहा पर आपको “राशन कार्ड संख्या” दर्ज करने का विकल्प होगा।
  • यहां पर आपको अपने राशन कार्ड का संख्या और कैप्चा दर्ज करके, (पात्रता सूची में खोजने हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करे) पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके राशन कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ० टी० पी० प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज करके आप अपने राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण देख सकते है, और आप चाहे तो यहां से अपने राशन को डाउनलोड भी कर सकते है।
💡महत्वपूर्ण बातें -
• राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम वही व्यक्ति देख सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आते हैं।
• यदि आपका नाम सूची में नहीं है, लेकिन आप पात्र हैं, तो आप नजदीकी खाद्य एवं रसद विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
• पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट होता रहता है, इसलिए नियमित रूप से चेक करें।

Fcs Up पोर्टल पर अपने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति देखे

यदि आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और आप अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते है, तो FCS UP पोर्टल पर आप अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति देख सकते है, इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-

राशन कार्ड आवेदन की स्थिति देखे

  • FCS UP के ऑफिशियल fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाएं
  • पोर्टल पर जाने के बाद महत्वपूर्ण लिंक के सेक्शन में दिये गए “राशन कार्ड आवेदन की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करे।
  • जब आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तब आपको एक राशन आईडी मिली होगी, आपको उसी राशन आई० डी० और कैप्चा कोड को दर्ज करके, “आवेदन स्थिति हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करे” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन करते समय आपने जो मोबाइल नंबर दिया था उस पर एक OTP जायेगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आप अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति को देख सकते है।

Up Fcs पोर्टल पर शिकायतों का विवरण देखे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे FCS पोर्टल पर राशन से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को दर्ज और उनकी स्थिति जानने की सुविधा दी गई है। यदि आप शिकायतों का विवरण देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

शिकायतों का विवरण देखे

  • सबसे पहले fcs up gov in पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर जाने के बाद मुख्य पृष्ठ पर दिये गए (शिकायतों का मण्डल/जिलावार विवरण) वाले विकल्प पार क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहा पर आपको शाखा, स्तर और फिर मण्डल या जिला चयन करके, प्रदर्शित करे पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप प्रदर्शित करे पर क्लिक करेंगे, आपके अपने सभी शिकायतों का विवरण आ जायेगा।
  • इस प्रकार से आप fcs पोर्टल से शिकायतों का विवरण देख सकते है।

Fcs Up पोर्टल संपर्क विवरण

यदि आपको खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश।से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, या आप कोई जानकारी या सहायता चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरणों का उपयोग कर सकते हैं।

विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
अधिकारीक वेबसाइटfcs.up.gov.in
मुख्यालय का पताआयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उ० प्र०,
द्वितीय तल, जवाहर भवन, लखनऊ (उ० प्र०), 226001
हेल्पलाइन नंबर1967 / 14445
टोल फ्री नंबर1800 1800 150
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करेक्लिक करे
संपर्क विवरणक्लिक करें

उत्तर प्रदेश fcs.up.gov.in पोर्टल का उद्देश्य और लाभ

उद्देश्य

खाद्यान्न वितरण में पारदर्शितासरकारी योजनाओं के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न को पात्र नागरिकों तक पहुंचाना।
डिजिटल सेवाएंनागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना, जैसे राशन कार्ड बनवाना, नाम संशोधन, और पात्रता सूची देखना।
शिकायत समाधानराशन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने और उनका निवारण करने की सुविधा।
किसानों का सशक्तिकरणकिसानों को धान, गेहूं, और अन्य फसलों के लिए सरकारी खरीद केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा।

लाभ

आसानी और सुविधाfcs पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक घर बैठे राशन कार्ड संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पात्र नागरिकों की पहचानराशन वितरण के लिए पात्रता सूची को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा।
किसानों को सही मूल्यसरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर फसलों की बिक्री के लिए किसानों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना।
शिकायत निवारण प्रणालीउपभोक्ता अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।

सम्बंधित पोस्ट

राशन कार्ड डाउनलोडराशन कार्ड e-kyc
राशन कार्ड में नाम जोड़ेराशन कार्ड नाम लिस्ट चेक